बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों से आमलोगों को राहत मिलती हुई नजर आई है। पेट्रोल व डीजल के दाम में कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने एक्साइज डयूटी में 1.50 रुपये की कटौती की है। वहीं एक रुपये का बोझ तेल कंपनियों को उठाना होगा, जबकि यूपी, हरियाणा समेत देश के 12 राज्यों ने 2.50 रुपये का टैक्स कम किया है।