नोएडा। 2021 की शुरआत हो चुकी है और नए साल के पहले ही दिन लोगों को सोने में गिरावट के साथ ही कुछ राहत मिली है। इस बीच पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भी लोगों में सुगबुहागट है। ऐसे में हम आपको आज के भाव के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, नोएडा स्थित लेफ्टिनेंट विजयंत थापर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि नए साल यानि शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 25वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) स्थिर हैं।