नोएडा. सेक्टर-126 स्थित रायपुर गांव में एक पेइंग गेस्ट संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन मालिक के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने आरोपियों पर छेड़छाड़ और उसके कपड़े तक फाड़ने के आरोप लगाए है। पीड़िता का आारोप है कि एफ़आईआर दर्ज़ कराने की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि उलटा समझौता करने का दबाव बनाया। पुलिस ने मंगलवार सुबह शांति भंग की धाराओं में दोनोंं पक्षों की तरफ से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।