रैली के दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस मेरा विरोध करने के चक्कर में देश का विरोध करने में लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि एक परिवार की पूजा करने वाले कभी लोकतंत्र की पूजा नहीं कर सकते। ये सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली देश की सेना के साहस को भी नकारते हैं। जब अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां भारत की तारीफ करती हैं, तो ये उनके पीछे भी डंडा लेकर दौड़ पड़ते हैं। जनता की कमाई का एक-एक पैसा जनता के हित के लिए खर्च हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।