1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को बागपत आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 May 2018, 3:43 PM IST

eastern peripheral expressway

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

बागपत। देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे कहे जाने वाले 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई बागपत आ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री का यह दौरा कैराना व नूरपुर चुनाव को लेकर भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 1 जून से खुल रहा है देश का ऐसा एक्सप्रेस-वे जिसपर 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

दरअसल, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के शुरु होने में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी नाराजगी जाहिर कर चुकी है। साथ ही नेशनल हाईवे अथोरिटी को निर्देश दिए थे कि प्रधानमंत्री के पास उद्घाटन करने का समय नहीं है तो 1 जून से एक्सप्रेस-वे को शुरु कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में पंचायत ने जारी किया फरमान, ‘बारात आई तो मार दी जाएगी गोली’

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री व बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा 26 मई को होना था। लेकिन अब 27 मई को यह फाइनल हुआ है। वहीं जानकारी के मुताबिक प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आसपास के जिलों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी है।

यह भी पढ़ें : इस बैंक में है अकाउंट तो फ्री में मिलेंगे पांच लाख रुपये, फायदा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि 28 मई को दो जिलों में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी 27 मई को प्रधानमंत्री का दौरा तय किया गया है। इस दिन प्रधानमंत्री क्षेत्र के लिए अन्य सौगात भी दे सकते हैं।

गौरतलब है कि 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए छह लैन इस्टर्न पेरिफेरल के शुरु होने से दिल्ली में वाहनों का बोझ कम हो जाएगा। जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली के एनएच-1 से शुरू होकर बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व फरीदाबाद से लेकर पलवल पर खत्म होगा।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का सेवन करेंगे तो मच्छर नहीं फटकेंगे पास

इसके साथ ही इस एक्सप्रेस-वे को दिल्ली के आउटर रिंग रोड का नाम भी दिया गया है। इसका कारण यह है कि हरियाणा या यूपी के कई जिलों से आने-जाने वाले वाहनों को अब दिल्ली में एंट्री नहीं लेनी पड़ेगी और वह बाहर-बाहर ही अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।