8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी, सीएम योगी और इस विदेशी मेहमान के आगमन से पहले नोएडा के इन रास्तों पर लगा लंबा जाम

पीएम मोदी नोएडा आकर सैमसंग कंपनी के नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इससे हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:12 PM IST

नोएडा। शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कोरियाई राष्ट्रपति के सोमवार शाम को होने वाले आगमन को लेकर वाहनों का रुट डायवर्जन होने के चलते जगह-जगह लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी इस साल में पहली बार और अपने कार्यकाल में चौथी बार नोएडा आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा-गाजियबाद से ग्रेटर नोएडा जाने वालों को नोएडा एक्सटेंशन पर और दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को भी इस जाम का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा एक्सटेंशन से इधर-उधर लगभग 2-2 किमी और डीएनडी से लेकर नोएडा सेक्टर 14ए, सेक्ट-15 और महामाया फ्लाईओवर तक रोड पूरी तरह जाम हो गया। इस दौरान गाड़ियां सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर तो कहीं जाम में फंसे हुए। लोगों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं ये जाम पिछले 2 घंटों से इसी तरह धीमी गति से चल रहा है।

यह भी पढ़ें-इस सपा नेता पर लगा गोकशी के आरोपी को बचाने का आरोप, शिव सैनिकों ने काटा बवाल

यह भी पढ़ें-रेलवे भर्ती बोर्ड ने निकाली रिकॉर्ड भर्तियां, 1 करोड़ 10 हजार युवाओं को इन पदों पर मिलेगी नौकरी

जाम लगने का कारण
आपको बता दें कि आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन नोएडा के सेक्टर 81 में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की एक और नई यूनिट का उद्धघाटन करने आ रहे हैं। उनके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिनकी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स भी तैनात की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए कई रूटों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है, जिसकी वजह से नोएडा के कई रूटों पर जगह-जगह भारी जाम की स्थिति बन गई है। इस जाम की वजह से लोगों को घंटों गाड़ी में बैठकर ही जाम के खुलने का इंतजार करना पड़ा।