21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा पहुंचकर PM नरेंद्र मोदी मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए प्राधिकरण सीईओ आलोक टंडन, परियोजना अभियंता एससी मिश्रा के अलावा एसपी सिटी अरूण कुमार बोटेनिकल गार्डन पहुंचे।

2 min read
Google source verification
PM MOdi

नोएडा। दिल्ली से नोएडा को कनेक्ट कर रही कालिंदी कुंज से बाॅटेनिकल गार्डन रूट पर मेट्रो के ट्रायल के बाद अगले हफ्ते तक इसकी आेपिनंग हो सकती है। इतना ही नहीं इसका उद्घाटन खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। वह इसी साल 25 दिसंबर को खास क्रिसमस के दिन नोएडा के बोटेनिकल गार्डन पर पहुंचकर मेट्रो की मेंजेटा लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद यह लाइन लोगों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। फिर लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी इसके बाद सेक्टर-62 में जनसभा करेंगे। इस विषय में नोएडा पुलिस, प्रशासन आैर प्राधिकरण अधिकारियों को सोमवार दोपहर जानकारी मिली। जिसके बाद से अधिकारी प्रधानमंत्री के आने की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें
UP में जंगलराज: अब खेत में मिला 5 वर्षीय बच्ची का शव, रेप की आशंका

सुरक्षा व्यवस्था में जुटे अधिकारी
सोमवार को प्रधानमंत्री के नोएडा आने की जानकारी मिलते ही पुलिस से लेकर प्रशासन आैर प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुट गए। इसको लेकर प्राधिकरण सीईओ आलोक टंडन, परियोजना अभियंता एससी मिश्रा के अलावा एसपी सिटी अरूण कुमार बोटेनिकल गार्डन पहुंचे। यहां हैलीपेड कहां बनाया जाए इसको लेकर विचार विमर्श कर कच्चा खाका तैयार किया गया। इसके अलावा पार्किंग, मेट्रो स्टेशन के अंदर व बाहर सुरक्षा का घेरा कैसा होगा। इसको लेकर भी निरीक्षण किया। पुलिस टीम इसके बाद सेक्टर-62 पहुंची। यहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इस स्थान पर हैलीपेड की व्यवस्था व हैलीपेड से जनसभा स्थल के बीच की दूरी आदि सुरक्षा मानकों को देखा गया।

यह भी पढ़ें
अब कोलंबिया एशिया अस्पताल पर लगा डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप-देखें वीडियो

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर के बीच ये है स्टेशन

बॉटनिकल गार्डन
ओखला बर्ड सेंक्चुरी
कालिंदी कुंज
जसोला विहार शाहीन बाग
ओखला विहार
जामिया मिलिया इस्लामिया
सुखदेव विहार
ओखला फेज-3
कालकाजी मंदिर