21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने की छापेमारी तो छात्र कर रहे थे ये काम

सेक्टर-39 कोतवाली के छलेरा गांव में चल रहा था अवैध हूुक्का बार  

2 min read
Google source verification
noida

नोएडा. सेक्टर-39 कोतवाली एरिया के सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्काबार में छापेमारी कर मौके से 4 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार हुक्के जब्त किए है। वहीं 2 नाबालिग छात्र भी हुक्का बार में दम लगाते हुए पकड़े गए। पुलिस की माने तो इस हुक्का बार पर स्कूल कॉलेज के ही अधिकांश छात्र हुक्का पीने आते थे। छापेमारी के दौरान मौके पर दो नाबालिग छात्र भी हुक्का पीते हुए पकड़े गए थे। जिन्हें पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलाकर चेतावनी के बाद में छोड़ दिया।

VIDEO: लोगों के लिए काल बन रहा है यह एक्सप्रेस-वे, 30 मिनट में हुए 3 हादसे

सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि छलेरा के गली नंबर-3 मेेंं अवैध हुक्का बार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रुप से हुक्का बार चलता हुआ मिला। पुलिस ने मौके से 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये हुक्का बार से रंगेहाथ हुक्का पीते हुए मिले थे। मौके से चार हुक्के भी जब्त किया गया गया है। उसी दौरान मौके पर दो नाबालिग छात्र भी हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों छात्र स्कूल छोड़कर हुक्का पीने आए थे। वहीं, तीन युवक हुक्का पीने आते रहते थे।

यह भी पढ़ेंं: यूपी में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, आपस में भिड़ेंगी ये इंटरनेशनल टीमें

यह रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर छापेमारी के दौरान हुक्का बार संचालक हर्ष भी पकड़ा गया है। मौके से बरामद हुए एक रजिस्टर की जांच से पता लगा है कि औसतन हुक्का बार से ढाई हजार से अधिक की कमाई डेली संचालक कर रहा था। पिछले करीब डेढ़ माह से यह संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से आठवीं व 11वीं के दो छात्र भी हुक्का पीते हुए पकड़े गए थे। जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देते हुए परिजन को सुपुर्द किया।


यह भी पढ़ेें: बड़ी खबर: अब जल्द ही यूपी के इस शहर से भी भरी जाएगी उड़ान