1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन स्नैचर्स का गैंग चलाता था यह ज्वैलर, इस तरह लूट की ज्वैलरी को लगाता था ठिकाने

कोतवाली 58 की पुलिस ने चेन स्नैचर्स के गैंग को 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 4:35 PM IST

police

नोएडा. कोतवाली 58 की पुलिस ने चेन स्नैचर्स के गैंग को 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चेन स्नैचर्स अभी तक स्नेचिंग की सैकड़ों वरदातों को अंजाम दे चुके है। गैंग का मास्टर माइंड सेक्टर-22 में ज्वैलरी शॉप चलाने वाला है। चेन स्नैचर्स को कांट्रैक्ट पर रख कर चेन लूट की वरदातों को अंजाम दिलवाया करता था। लूट की ज्वैलरी को गला नए आभूषण ने बदल कर एक फाइनेंस कंपनी में जमा कर दिया करता था। उसकी एवज में फाईनेंस कंपनी से लोन लेता था। लोन का 50 प्रतिशत अपने पास रख बाकी पैसे बदमाशों को बांट दिया करते थे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में यह काम करने पर कटेगी अफसरों की सैलरी

एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में लूटपाट करने वाले 3 बदमाशों को अरेस्ट किया है। उन्होंने बताया कि सौरब, निक्की और शोएब को गिरफ्तार किया गया है। लूट की ज्वैलरी दीपांकर को सौंप दिया करते थे। दीपांकर उनके नए आभूषण में बदल कर फाइनेंस कंपनी से लोन ले लिया करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फाईनेंस कंपनी से 8 से 10 लाख रुपए का लोन उठा रखा था, जबकि पुलिस की गिरफ्त में खड़े सौरब यादव उर्फ गोली, निक्की उर्फ सौरब गुप्ता और शोएब दीपांकर सरकार के लिए कांट्रैक्ट पर काम करते थे। दीपांकर सरकार इन बदमाशों को बाइक व हथियार मुहैया कराता था।

यह भी पढ़ें: खनन माफियाओं ने तहसीलदार पर किया पथराव, माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एसएसपी ने बताया कि इस गैंग ने बीते 9 माह में 150 से अधिक चेन लूट की वरदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे 240 ग्राम सोने के जेवरात, 80 हज़ार की चेन, 3 तमंचा और 6 कारतूस बरामद हुए है। ये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। इनके खिलाफ थाना 20, थाना फेज 3, थाना-24 और थाना फेज 2 से चेन स्नैचिग के मामले में जेल जा चुके है।