ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों की मदद करने के बहाने उनके एटीएम कार्ड के पिन नंबर प्राप्त कर एटीएम कार्ड ही बदल देते थे और बाद में उससे मोटी रकम निकाल लेते थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से अलग-अलग बैंकों के 24 एटीएम कार्ड, 02 तमंचे, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू और एक कार बरामद हुई है।