1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने शौक पूरा करने के लिए चोर बन गये ये शख्स, कुछ ही महीनों में बाइक चोरी में बना दिया शतक- देखें वीडियो

अब तक 100 से ज्यादा बाइक चोरी कर चुके है आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 4:50 PM IST

news

अपने इन शौक को पूरा करने के लिए चोर बन गये ये शख्स, कुछ ही महीनों में बाइक चोरी में बना दिया शतक- देखें वीडियो

नोएडा।अपने शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोर बने ऐसे गैंग को पकड़ा है, जिसने चार माह में दोपहिया वाहन चुराने का शतक बना डाला। पकड़े गए गैंग में तीन बदमाश और एक चोरी की बाइक खरीदने वाले एक कबाड़ी है।उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक, दो 315 बोर के तमंचे, 05 जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने एेसे दबोचे आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में खड़े बदमाशो की तिगड़ी में कर्मवीर, विनय, राजकुमार और लम्बी उर्फ रवि शामिल हैं, जबकि राजकुमार कबाड़ी है।डिप्टी एसपी ने बताया कि कोतवाली फेस-3 की पुलिस विशेष अभियान के तहत ग्लोबल हाॅस्पिटल के सामने एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी।उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध लोग दिखे।पुलिस ने उन्हें रोका और गाड़ी के कागज दिखाने को कहा, लेकिन उनके पास कोई भी कागजात नहीं थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उनके साथ सख्ती दिखाई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।पकड़े गए बदमाशों में लंबी उर्फ रवि गिरोह का सरगना है।

वाहन चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार ये लोग नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन चुराते थे।इसके बाद चोरी के वाहनों को राजकुमार कबाड़ी के पास औने-पौने दाम पर बेच देते थे।कबाड़ी वाहनों को काटकर या उसके पार्ट्स को खोलकर बेच देता था।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पिछले चार माह से वाहन चोरी का काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने वाहन चोरी की लगभग 100 घटनाओं को अंजाम दिया है।डिप्टी एसपी ने बताया कि अभी इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।इस मामले में इस गिरोह के पूरे माड्यूल को पकड़ा गया है।इससे उम्मीद है कि दोपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगेगा।