जानकारी के मुताबिक मसाज के दौरान ये लड़कियां स्पा सेंटर में ग्राहकों से डील करती थी और जो पैसा वहां से मिलता था उसका 50 फीसदी कमीशन इनका होता था। पुलिस ने इस सभी 12 लड़कियों और 6 लड़कों गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं स्पा सेंटर के संचालक राजेश वर्मा फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले की जांच सीओ-3 श्वेताभ पांडे को सौंपी गई है। जिन्होंने गुरुवार को थाना सेक्टर-20 में जाकर युवतियों से पूछताछ की।