
पुलिस ने एक ही रात में किए दो एनकाउंटर, बदमाशों का किया ये हाल
नोएडा।ऑपरेशन क्लीन के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बदमाशों की शामत आ गई है।पुलिस ने देर रात हुए ताबड़तोड़ दो एनकाउंटर में दो बदमाशों को अपनी गोली का निशाना बना लिया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। वहीं दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही फरार आरोपी की तलाश में जुट गर्इ है।
चेकिंग के दौरान सामने आए बदमाश पुलिस ने एेसे दबोचा
नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज के लाये गए बदमाश का नाम कमल पुत्र खन्नू है।कमल को थाना बुधवार को बिसरख पुलिस हनुमान मंदिर के पास वाहनों की तलाशी में जुटी थी।इसी दौरान पुलिस को बाइक पर घुम रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया।इस पर आरोपियों ने बाइक दौड़ा दी।पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं फरार साथी की पुलिस तलाश में जुटी है।
लूट के इरादे से घुम रहे बदमाशों का किया एनकाउंटर
वहीं दूसरा एनकाउंटर नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुआ। जहां नोएडा के सर्किल 2 में हुई दूसरे एंकाउंटर पुलिस ने दावा किया लूट के इरादे से सेक्टर-62 डी-पार्क के पास बाइक से घूम रहे दो संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने जांच के लिए रोकने की कोशिश। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश की पहचान संजय पुत्र जीत सिंह के रूप में हुर्इ है।पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
Published on:
5 Jul 2018, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.