
इस नामी प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी पुलिस, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
सहारनपुर।पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नामी प्राॅपर्टी डीलर के बाद पुलिस उसकी पत्नी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।इसकी वजह प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी द्वारा पुलिस को दी जाने वाली यह जानकारी फर्जी साबित होना है।इसका खुलासा अागरा की प्रयोग शाला से हुआ है।इसमें पाया गया कि महिला ने झूठी कहानी बनार्इ थी।जिसकी सच्चार्इ सामने आ गर्इ है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब जल्द ही गाबा की पत्नी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
यह है पूरा मामला
दरअसल पिछले दिनों पुलिस ने शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सुनील गाबा को धोखाधड़ी और 420 के मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।9 मार्च को सुनील गाबा की पत्नी नमिता सहारनपुर जिला जेल में अपने पति से मुलाकात करने के बाद घर लौट रही थी। नमिता ड्राइवर के साथ कार से घर लौट रही थी और इसी दौरान उनकी गाड़ी पर नाटकीय ढंग से एसएसपी बंगले के पास हमला हो गया।इस घटना को बेहद सनसनीखेज रूप दिया गया और बताया गया कि हाईवे पर सरेआम हमलावरों ने नमिता गाबा की हत्या करने की कोशिश की। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और जैसे ही नमिता की गाड़ी एसएसपी आवास से आगे निकली तो उन्होंने हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया और गोलियां कार की बॉडी को चीरते हुए सीट में जा घुसी। उस समय कहा गया कि दिनदहाड़े जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया वह बेहद दुस्साहसिक है और गाबा व उसकी पत्नी की जान को खतरा है।
पुलिस जांच में सामने आर्इ ये सच्चार्इ
इस घटना का पता चलते ही कुछ भाजपाई नेता भी एसएसपी आवास पहुंचे थे और इस घटना को बेहद सनसनीखेज बताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन जब पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पूरी गाड़ी में कहीं भी कोई बुलेट नहीं मिला था। और जो छेद गाड़ी की बॉडी में बने हुए थे उन्हें देखकर भी ऐसा नहीं लग रहा था।एक गाड़ी पर किसी ने गोली चलाई थी।यह घटना प्रथम दृष्टया ही संदिग्ध प्रतीत हो रही थी लेकिन पुलिस ने उस समय कोई त्वरित कार्रवार्इ नहीं की और इस मामले की वैज्ञानिक ढंग से जांच की गई। अब आगरा प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट आई है वह बेहद चौंका देने वाली है रिपोर्ट में साफ लिखा है कि पूरी गाड़ी पर कहीं भी लैंडकॉपर नहीं पाया गया है।वहीं नाइट्रेट भी गाड़ी की बॉडी पर नहीं हैं। इतना ही नहीं, गाड़ी में जो बुलेट के जो निशान थे।उनकी दिशा भी आपस में मैच नहीं कर रही थी। यह बात पुलिस की प्राथमिक जांच में ही साफ हो गई थी।इन तमाम रिपोर्ट के बाद अब यह सिद्ध हो चुका है कि घटना मनगढ़ंत थी।
महिला के खिलाफ इन धाराआें के तहत शुरू की कार्रवार्इ
इन सब सवालों के जवाब पुलिस अब अमिता गाबा से पूछेगी इसके लिए पुलिस ने अभी हमले के इस मुकदमे को खत्म करते हुए नमिता गाबा के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवार्इ शुरु कर दी है।अब नमिता से पूछताछ में ही इस घटना के सनसनीखेज खुलासे होंगे कि आखिर यह सलाह उन्हें किसने दी थी।इस सलाह के पीछे किसका दिमाग चल रहा था और किस तरह से उन्होंने इस घटना को नाटकीय रुप से अंजाम दिया।
Updated on:
4 Jul 2018, 5:13 PM IST
Published on:
4 Jul 2018, 5:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.