28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जी के रुपये मांगने पर साथी ने उठाया एेसा कदम, जानकर हैरान रह गए लोग

उधार के रुपये मांगने पर इस वारदात को दे दिया अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:52 PM IST

DEMO PIC

सब्जी के रुपये मांगने पर साथी ने उठाया एेसा कदम, जानकर हैरान रह गए लोग

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जरा जरा सी बात पर लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं।महज जरा सी बात पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।इसका एक जीता जागता उदाहरण उस वक्त सामने आया।जब गाजियाबाद में मामूली बात पर सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी गई।मामला लोनी इलाके की बंथला कॉलोनी का है।मामूली बात पर सब्जी विक्रेता को गोली मार दी गई।जिसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें-घोटालेबाज इंजीनियर की बहू के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान, पेश हुर्इ चार्जशीट

सब्जी के रुपये मांगने पर मारा दी थी गोली

लोनी के बंथला इलाके में मोरध्वज नाम का सब्जी विक्रेता सब्जी बेचाता था।आरोप है कि इलाके के कुछ लोगों ने उससे सब्जी ली थी।इसके रुपये मांगने पर उन्होंने बाद में रुपये देने की मांग की।लेकिन बार बार रुपये मांगने पर भी नहीं दिए। इसके बाद जब कई बार रुपए मांगे गए, तो आरोपियों को इतना गुस्सा आ गया कि बीती देर रात मोरध्वज को गोली मार दी गई। मोरध्वज को अस्पताल ले जाया गया।जहां उसने दम तोड़ दिया है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इस जिले की दो महिला नेताआें को यूपी में दी बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी

फिलहाल हमला करने वाले अभी फरार है।पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि लोनी इलाके में एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी गई थी।जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-रात भर किशोरी के साथ की गर्इ एेसी हैवानियत, जानकर दंग रह गए परिजन

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग