गोपाल माहेश्वरी केस
1996 में मेरठ का चर्चित गोपाल माहेश्वारी एनकाउंटर भी फर्जी साबित हुआ था। पुलिस का कहना था कि गोपाल ने एक सिपाही की हत्या कर उसे लूटा था। बाद में खुलासा हुआ था कि मेरठ का गोपाल कासगंज में रहने लगा था। पुलिस ने उसे वहां से उठाया था। इसकी लिखापढ़ी कासगंज थाने में कर दी। मेरठ में लाकर उसे मार दिया। कासगंज थाने के अभिलेख पुलिस के लिए काल साबित हुए। इस मामले में सीबीआई जांच हुई। दो इंस्पेक्टर रामकेर सिंह, ओमपाल सिंह, तीन एसओ अविनाश मिश्रा, श्यामलाल कश्यप, महेश चौहान, संजय त्यागी आदि कुल आठ को जेल भेजा गया था।