नोएडा। अगर आप कुंवारे हैं और शादी करने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें। क्योंकि, इन दिनों कई लुटेरी दुल्हन शहर में घूम रही है। जी हां, सही सुना आपने यूपी के मुरादाबाद शहर में इन दिनों लुटेरी अपना कहर बरपा रही है। हालांकि, पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि सात लुटेरी दुल्हन अब भी फरार है। इतना ही नहीं गिरोह का सरगना भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।