22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कमरे के अंदर चल रहा था यह खेल, पुलिस ने खोला दरवाजा तो आगे नहीं बढ़ा पाई कदम

पुलिस ने जब बंद दरवाजे को खोला तो हैरत में पड़ गई।

2 min read
Google source verification
police shocked after open the door

नोएडा। मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में जब पुलिस पहुंची और बंद दरवाजा को खुलावाया तो अंदर का नजार देखकर अपने पैर आगे नहीं बढ़ा पाई। जी हां, बंद कमरे के अंदर अवैध तरीक से कसीनो का गोरखधंधा चल रहा था।

चल रहा था ऐसा खेल कि पुलिस भी रह गई हैरान

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित इरा मॉल के पास होटल 'सारा' के रूम नंबर 105 में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कमरे के अंदर अवैध तरीके से कसीनो चल रहा था। पुलिस ने उस कसीनो से 12 व्यापारियों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख की नकदी और सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, होटल के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 105 को खुलवाया गया तो कमरे में महफिल सजाकर ताश की बाजियां लगा रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तुरंत सभी जुआरियों को गिरफ्त में ले लिया। वहीं, पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलें, गिलास, ताश की आधा दर्जन गड्डियां, दर्जन भर से अधिक मोबाइल फोन बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों की दो स्कूटी सहित एक लाख 41 हजार चार सौ की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है।

तीन दिनों से चल रहा था यह खेल

बताया जा रहा है कि होटल में पिछले तीन दिनों से जुआ चल रहा था। लोगों का कहना है कि इस होटल में भाजपा नेताओं की भी हिस्सेदारी है। हालांकि, इस बारे में कई दिनों से पुलिस अधिकारियों को जानकारी थी। लेकिन, शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ होटल में छापा मारा। छापे में यहां से 12 युवाओं को गिरफ्तार किया जो कसीनो खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ लाख रूपये भी बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने एक दर्जन मोबाइल फोन और बाइक बरामद भी की हैं। ये काम रात में नहीं बल्कि दिन में हो रहा था। सूत्रों की मानें तो इस होटल में आईपीएल का भी सट्टा लगाया जाता था।