26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पुलिस ने एेसे किया ठक-ठक गिरोह के बदमाशों का एनकाउंटर, दो दरोगा भी हुए घायल

पुलिस टीम ने एेसे किया बदमाशों को काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 12:45 PM IST

news

Video: पुलिस ने एेसे किया ठक-ठक गिरोह के बदमाशों का एनकाउंटर, दो दरोगा भी हुए घायल

नोएडा।शहर में ठक-ठक गिरोह की वारदातों से तंग आ चुके लोगों के लिए ये राहत भरी खबर हो सकती है।इसकी वजह पुलिस द्वारा इस बार ठक ठक गिरोह के बदमाशों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना है।हालांकि इस मुठभेड़ में पुलिस के दो दरोगा भी मामूली रूप से घायल हो गये।वहीं पुलिस ने गिरोह के बदमाशों को दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से संदिग्ध सामान भी मिला।जिसकी जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-होमगार्ड को गोली मारने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस ने एेसे किया कार सवार ठक ठक गिरोह के बदमाशों का एनकाउंटर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के चिल्ला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आर्इ10 कार को रोकने का इशारा किया। इस पर कार सवार बदमाशों ने कार रोकने की जगह गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, तो नोएडा के सेक्टर-15 के नाले के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवार्इ में एक बदमाश को गोली लगी। जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है। और उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस टीम के दो दरोगा भी घायल हो गये।

ठक ठक गिरोह के सदस्य है आरोपी बदमाश

पुलिस के मुताबिक तफ्तीश के दौरान घायल बदमाश की पहचान का सागर के रूप में हुर्इ है। जिस पर दिल्ली एनसीआर में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज़ है। जबकि अन्य बदमाशों के नाम विक्की, दीपक और मनोज है। यह सभी ठक-ठक गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचे,एक पिस्टल, भारी मात्रा मे कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की आई10 कार और और उसमे रखा भारी मात्रा में संदिग्ध वस्तुए बरामद की गई है। इसकी जांच की जा रही है।