26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: होमगार्ड को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

होमगार्ड को गोली मारकर फरार हुए थे बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 11:09 AM IST

news

Big Breaking: होमगार्ड को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

बुलंदशहर।बुलंदशहर देहात और खुर्जा देहात पुलिस की सयुंक्त टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर कर दबोच लिया।पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी जिस वजह से जवाबी फायरिंग की गई और इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है।जबकि एक बदमाश फरार हो गया।बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये मुठभेड़ हुई बादमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे।

यह भी पढ़ें-अब हर स्कूल में बच्चों के खेलने आैर बाहर जाने पर प्रशासन ने लगार्इ रोक, जानिए ये है वजह

चेकिंग के दौरान होमगार्ड को गोली मारकर हो गये थे फरार

बताया जा रहा है कि पिछले माह चेकिंग के दौरान जिले की एक चेक पोस्ट पर तैनात एक होमगार्ड ने जब इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था।तो बदमाशउसे गोली मारकर फरार हो गए थे।जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।पुलिस ने सोमवार को एक बार फिर से बदमाशों को देख कर पकड़ने का प्रयास किया।वहीं बदमाशों की आेर से गोली चलने पर दोनों तरफ से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मार दी।जिसके बाद दोनों बदमाशों को कब्जे में लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की पहचान तौफ़ीक और रफीक के रूप में हुर्इ है। दोनों के पैर में गोली भी लगी है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लडाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

होमगार्ड को मार दी थी गोली

पुलिस का दावा है कि जिस वक्त बादमाश वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।तभी पुलिस से इनका सामना हो गया।पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बादमाश चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार थे और जिले में पशुचोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।देहात कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस मिले है।वहीं घायल बदमाशों ने बीते 20 अक्टूबर की रात बदलू सिंह नाम के होमगार्ड को उस वक्त गोली मार दी थी।जब उसने इन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया था।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग