घमूड़वाली थाना प्रभारी घुक्कर सिंह भी अन्य गिने-चुने थाना प्रभारियों की तरह करीब-करीब हर एक या दो माह में सम्मानित होता रहता था। शिकायतकर्ता ने एसीबी टीम को घूक्कर सिंह के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया। इस शिकायकर्ता का कहना था कि थाना प्रभारी इलाके में अपना कानून चलाता था। शराब ठेके से मंथली नहीं देने पर खुद ठेके पर पहुंचता, नहीं देने पर झूठे केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए धमकाता था।