3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुस्साए लोगों ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक का मुखौटा लगाकर गधे के साथ यात्रा निकाली

गुस्साए लोगों ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह का मुखौटा लगाकर गधे के साथ पैदल यात्रा निकाली।
2 min read
Google source verification
yogi

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, सरिए का जाल नेशनल हाईवे 24 पर लटका

नोएडा। प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर के लिए सेक्टर 123 में बन रहा डंपिंग ग्राउंड को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। यही कारण है कि शनिवार को नोएडावासियो ने नोएडा स्टेडियम से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें : जेंट्स पार्लर में 3 किशोरियाें के साथ युवक कर रहे थे ऐसा काम, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ऐसे में नोएडा के जनप्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह का मखौटा लगा कर गधे की यात्रा निकालने के बाद नोएडा के सेक्टर 121 के निवासियों ने नोएडा स्टेडियम से लेकर डी एम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा। साथ ही लोगों का कहना है कि अगर डंपिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो वह बीजेपी को इस बार वोट नहीं देंगे। इस साथ ही उनका कहना है कि नोएडा प्राधिकरण जबरन उन्हें कूड़े में रहने को मजबूर कर रहा है। वहीं इस दौरान पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों की एसपी सिटी से जमकर नोक-झोक भी हुई।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी इस शहर में फिर आ सकती है तबाही

दरअसल, सेक्टर-123 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड में प्राधिकरण द्वारा कूड़ा डालना शुरु कर दिया गया है। जिसके विरोध में शनिवार को लोग हाथों में बैनर लेकर निकले। सेक्टर-25 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से रैली निकालकर लोग डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों का कहना था कि नोएडा प्राधिकरण जबरन उन्हें कूड़े में रहने को मजबूर कर रहा है। वहीं सरकार भी उनकी परेशानी नहीं समझ रही है और कोई कदम नहीं उठा रही है।

यह भी पढ़ें : अब कांग्रेस नेत्री नगमा ने दलित नाबालिग आैर युवाआें के लिए कर दी यह मांग

गौरतलब है कि पिछले कई महीने से डंपिंग ग्राउंड का विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। लोग अपना विरोध जताने के लिए तमाम रास्ते अपना रहे हैं। वहीं जब लोग पैदल रैली निकाल कर डीएम कार्यालय पर पहुंचे तो वहां डीएम के नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। जिसके बाद यहां लोगों की एसपी सिटी और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। हालांकि डीएम की अनुपस्थिति में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार का कहना है कि एनजीटी की सहमति के बाद ही डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : जेठ के मंगलवार पर इन उपायों को सच्चे मन से करें, फिर हनुमान जी की कृपा साक्षात होते देखें

अब इसमें प्रशासन कुछ भी नहीं कर सकता। यदि किसी को इसमें आपत्ति है तो वह न्यायालय के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। वहीं नोएडावासियों का साफ कहना है कि अगर डंपिग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो इस बार वह बीजेपी को वोट नहीं देंगे।