नोएडा. समाजवीदी पार्टी के संसथापक सदस्य और भतीजे से विवाद के बाद अपनी अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव के लिए लोकसभा चुनाव में सभी तरफ से बुरी खबर आई है। शिवपाल यादव के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जमीन पर पकड़ बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। शिवपाल यादव की पार्टी के प्रत्याशियों की हालत नोटा से भी बदतर है। सहारनपुर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के टिकट पर भाग्य आजमाने वाले मोहम्मद ओवैस को दोपहर दो बजे तक 1217 मिले थे। जबकि, इसी समय तक सहारनपुर में नोटा को 2357 मिले थे। यानी खून पसीना बहाने के बाद भी शिवपाल के प्रत्याशी नोटा की भी बराबरी नहीं कर पाए। बागपत से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम 189 को वोट मिले, जबकि यहां नोटा को 1903 वोट मिले हैं। इसी तरह मेरठ सीट से प्रसपा के प्रत्याशी नासिर अली खान को मात्र 510 वोट मिले, जबिक नोटा का यहां 3450 वोट मिले हैं।