गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में 29 जुलाई से दो अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पहले ही जारी किए हैं। जिले में 22 जुलाई से यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था। श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारम्भ होने तथा मुख्य जलाभिषेक शिवरात्रि दाे अगस्त को होने के कारण गाजियाबाद सीमा से होकर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं सीमावर्ती जनपदों को जाते हैं।