30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती के कांग्रेस से गठबंधन से इनकार के बाद अमर सिंह ने सपा व आजम खां पर बोला बड़ा हमला

आजम खां पर निशाना साधते हुए अमर ने कहा कि 'आजम जैसे दोयम दर्जे के नेता कहते हैं कि बबुआ जवान हो गया है, बहनजी गोदी में बैठ जाइए, बहुत मजा आएगा।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Oct 2018, 4:49 PM IST

amar singh

मायावती के कांग्रेस से गठबंधन से इनकार के बाद अमर सिंह ने सपा व आजम खां पर बोला बड़ा हमला

नोएडा। सपा नेता आजम खान को उनके शहर रामपुर में पहुंचकर चुनौती देने वाले पूर्व सपा नेता अमर सिंह नेे बीएसपी सुप्रीमो मायावती के कांग्रेस से गठबंधन की बात से इनकार करने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। अमर सिंह ने कहा कि मायावती अपने ऊपर सपाइयों द्वारा किए गए अत्याचार को भूली नहीं हैं, ऐसे में गठबंधन का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस यह सोच रही है कि वह अकेले भारतीय जनता पार्टी को हरा देगी तो वह भ्रम में है।

यह भी पढ़ें-सपा नेता के भाई के रेस्टोरेंट में चल रहा था ये काम, पड़ा पुलिस का छापा तो खुली हकीकत

गौरतलब है कि बुधवार को मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इसी पर टिप्पणी करते हुए अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुकृत्यों को जनता अभी तक भूली नहीं है। अगर कांग्रेस के मन में यह है कि वह अकेले भाजपा को हरा लेगी तो वह मूर्खों के स्वर्ग में रह रही है। चर्चित गेस्ट हाउस कांड की ओर इशारा करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मायावती पर एसपी के बलिष्ठ बाहुबलियों द्वारा दुर्दांत आक्रमण किया गया था। जो मुकदमा और अपमान वह कई दशकों से सपा के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके साथियों के खिलाफ लड़ रही हैं, उसे वह भूल नहीं सकती हैं।

यह भी पढ़ें-मुलायम सिंह यादव ने कर दी ऐसी अपील कि शिवपाल यादव के अरमानों पर फिर गया पानी

आजम पर भी साधा निशाना
आजम खां पर निशाना साधते हुए अमर ने कहा कि 'आजम जैसे दोयम दर्जे के नेता कहते हैं कि बबुआ जवान हो गया है, बहनजी गोदी में बैठ जाइए, बहुत मजा आएगा। ऐसे लोगों को मायावती कैसे भूल पाएंगी। उनकी मानसिक शक्ति बहुत प्रखर है। जब वह इसे भूल ही नहीं पाएंगी तो गठबंधन कैसे होगा।' आपको बता दे कि सपा नेता आजम खां दो दिन से योगी सरकार के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी देखें-किसानों और पुलिस में झड़प पर आजम खान का बयान

उन्होंने यह भी कहा कि 'मायावती कभी लोहिया या जनेश्वर को याद नहीं करतीं। अखिलेश भी आंबेडकर को याद नहीं करते। अखिलेश कहते हैं कि गठबंधन तो होगा, चाहे हमें 10 कदम पीछे जाना पडे़। यह तो संघर्ष से पहले ही आत्मसमर्पण है। ऐसे में चाहे कांग्रेस हो या एसपी गठबंधन तो मुझे दिवा स्वप्न ही लगता है।'