
नोएडा से राजस्थान घूमने के लिए बाइक पर निकले थे पांच दोस्त, रास्ते में एक की मौत
रायपुर मारवाड़/पाली। राजस्थान भ्रमण के लिए बाइक पर पांच दोस्त निकले थे। रास्ते में मवेशी को बचाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, फोरलेन पर संदेड़ा के पास मंगलवार दोपहर गोवंश को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पिता सेना में अधिकारी हैं।
इस हादसे में सेनाधिकारी के घर का इकलौता चिराग बुझ गया। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी विक्रांत सिंह पुत्र कुलवेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जोधपुर से दिल्ली जा रहे थे।
विक्रांत और उनके साथियों ने हेलमेट के साथ सुरक्षा जैकेट व पैरों में पैड्स भी बांध रखे थे। वे कतार में अलग—अलग बाइक पर जा रहे थे।
रास्ते में रामगढ़ व झाड़ली मानपुर के बीच फोरलेन पर बने डिवाइडर के पास घूूम रहे गोवंश को बचाने के फेर में विक्रांत की बाइक अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित होने के बाद बाइक खाई में जा गिरा। इससे विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विक्रांत की मौत के बाद उसके दोस्तों का बुरा हाल थे। वे फूट—फूटकर रो रहे थे। दोस्तों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर विक्रांत के घरवालों को उसकी मौत की सूचना दी।
Published on:
3 Oct 2018, 11:29 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.