30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत पोल की तान में दौड़ा करंट, चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:46 PM IST

Pali

पाली। कहते हैं कि इंसान की मृत्यु उसके कदमों की आहट के साथ ही विचरण करती है। इसके चलते मौत का साया काल बनकर इंसानी जीवन की चलती सांसों पर कभी भी ब्रेक लगा देता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला पाली शहर के सरदार पटेल नगर में, जहां बिजली के दौड़ते करंट ने पुलिस कांस्टेबल की सांसे छीन ली।

दर्दनाक मौत से पसीज उठा दिल

करंट लगने से मंगलवार को युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देवेंद्र मेघवाल पुत्र भूराराम (26) सरदार पटेल नगर में रहता था, जो औद्योगिक थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। घर से खाना खाकर निकलते समये करंट की चपेट में आ गया।

यूं आया चपेट में, करंट ने ले ली जान

जानकारी के मुताबिक, जहां पर बाइक खड़ी थी उसके पास ही विद्युत पोल की तान लगी हुई थी। इस दौरान फोन पर बात करते समय तान के हाथ छू गया। हाथ लगने से बिजली का करंट दौड़ पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों को करंट से झुलसते देख विद्युत विभाग को फोन कर मामले की सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग ने विद्युत पोल व तान में दौड़ते करंट को बंद किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक पाली के समीप पिपलिया गांव का रहने वाला था। वहीं पर बुधवार के दिन मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इधर, आप प्रत्याशी ने सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत की कही बात

तखतगढ़। सुमेरपुर विधासभा चुनावों के मद्देनजर आप के प्रत्याशी जब्बरसिंह भोमिया ने कहा कि एक अक्टूबर से 31अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने सक्रिय सदस्यों के लिए समन्वयक बनाए जाएंगे। आवेदन के तौर पर संगठन में उच्च पदों पर नियुक्ति मिलेगी। कांग्रेस से आप की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में पक्षपात हो रहा है। इसके चलते आप ग्रहण करनी पडी।