26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2018: जानिए किस तारीख को पड़ रहा रक्षा बंधन और क्‍या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2018 त्योहार के दिन कब है भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, समय, मंत्र और पूजा विधि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 6 Aug 2018, 12:23 PM IST

Raksha bandhan

Raksha Bandhan 2018: जानिए कब है रक्षा बंधन और क्‍या है शुभ मुहूर्त

नोएडा। इस बार रक्षाबंधन का त्‍यौहार 26 अगस्‍त 2018 दिन रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पंडित रामप्रवेश त‍िवारी के अनुसार, इस बार पूर्णिमा 25 अौर 26 अगस्‍त को पड़ रही है, इसलिए यह भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि रक्षाबंधन का त्‍यौहार कब मनाया जाएगा। हालांकि, वह रक्षाबंधन को 26 अगस्‍त को मनाने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: श्रावण मास पर विशेष- इस स्‍वयंभू शिवलिंग पर रावण ने चढ़ाया था अपना पहला सिर

यह है शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

पंडित रामप्रवेश तिवारी के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा 25 अगस्‍त को दोपहर 3.16 बजे शुरू हो जाएगी, जो 26 अगस्‍त को शाम 5.25 तक रहेगी। उन्‍होंने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 26 अगस्‍त को प्रातः 05.59 से शाम 5.25 तक रहेगा। अच्‍छी बात यह है कि इस बार भद्रा काल 26 अगस्‍त को सूर्योदय से पहले ही खत्‍म हो जाएगा। आपको बता दें क‍ि भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां झाड़ू चढ़ाते हैं भक्त

यह है कथा

पुराणों के अनुसार, बहुत समय पहले असुरों और देवताओं में युद्ध हुआ था। दोनों के बीच कई साल तक लड़ाई चलती रही। 12 साल के युद्ध के बाद असुरों ने देवताओं को हराकर देवराज इंद्र के सिंघासन पर कब्‍जा जमा लिया था। इसके बाद इंद्र समेत अन्‍य देवता देवगुरु बृहस्पति की शरण में गए अौर उनसे मदद मांगी। इस पर देवगुरु ने श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षा विधान संस्कार आरंभ किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण से रक्षा पोटली को मजबूत किया गया। पूजा के समापन के बाद भगवान इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने इस रक्षा पोटली को उनके दाहिने हाथ पर बांध दिया। कहा जाता है क‍ि इस रक्षा पोटली की ताकत से देवराज इंद्र ने असुरों को हराया था। इसके बाद यह त्‍यौहार मनाया जाने लगा। वर्तमान समय में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उससे रक्षा करने का संकल्‍प लेती है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां भगवान शिव विराजमान हैं गोपी रूप में