26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां भगवान शिव विराजमान हैं गोपी रूप में

वृंदावन में भगवान शिव का यह मंदिर गोपेश्वर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। शाम को होगा सिंगार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 12:40 PM IST

shir gopeshwar temple

shir gopeshwar temple

मथुरा। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। वृंदावन में विश्व का एक मात्र गोपेश्वर मंदिर है , जहाँ भगवान शिव गोपी रूप में विराजमना हैं। शंकर भगवान की पूजा गोपी रूप में की जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर में चार सोमवार लगातार आने से हर मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें

सावन के पहले सोमवार पर नाथ नगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

महारास देखने आए थे शिव जी

द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया। इसे देखने जब ३३ करोड़ देवता आए तो तब उन्हें जब पता चला की यहाँ केवल गोपियां ही महारास देख सकती हैं। इस पर सभी देवता वापस लौट गये। मगर शंकर भगवान नहीं माने तो पार्वती ने उन्हें यमुना महारानी के पास भेज दिया। यमुना जी ने भोले भंडारी को गोपी का रूप धारण कराया था। भगवान शिव गोपी रूप धारण कर महारास करने लगे, जिन्हें भगवान कृष्ण ने पहचान लिया। महारास के बाद भगवान कृष्ण ने स्वयं शंकर भगवान की पूजा की। राधा जी ने उन्हें वरदान दिया कि आज से लोग गोपी के रूप में यहाँ तुम्हारी पूजा होगी। तब से लेकर आज तक यहाँ लोग शिव को गोपी के रूप में पूजते हैं । सिंगार का सामान भी इस मंदिर में चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें

भारी बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का रेला

सभी कष्ट होते हैं दूर

मान्यता है कि जो भी भक्त यहाँ आकर सावन के चार सोमवार पूजा करता है, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। गोपी रूप में पूजा करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है ।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने हाथरस में इस नेता पर लगाया दांव, देखें वीडियो

क्या कहा पुजारी ने

गोपेश्वर मंदिर के पुजारी गोपेश गोस्वामी का कहना है कि जो महारास के बाद से आज तक यहाँ भगवान शिव गोपी रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। उड़ीसा से आई श्रद्धालु स्नेहा ने बताया कि यहाँ आकर पूजा करने से जो मांगो, वो मिलता है। यहाँ भगवान को गोपी रूप में सजाया जाता है। अलौकिक दर्शन उनके मिलते हैं। सभी कामोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें

यूपी के 16 जिलों में भाजपा को लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी इन महिला नेताओं के कंधों पर, देखें सूची

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग