26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan: इस बार रक्षा बंधन पर ट्रेंड में होंगी ये यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

इस रक्षाबंधन बनाएं मेहंदी के ये खास डिजाइन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:36 AM IST

raksha bandhan mehndi designs

Raksha Bandhan 2018: इस बार रक्षा बंधन पर ट्रैंड में होंगे ये यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

नोएडा। शादी, पार्टी हो या कोई त्यौहार मेंहदी के बिना अधूरी है। शादियों में तो मेंहदी लगाने का रिवाज है ही लेकिन कई त्यौहार ऐसे हैं जिस पर महिलाएं बिना मेंहदी लगाए नहीं रहतीं। एक ऐसा ही भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का त्यौहार रक्षा बंधंन हैं। जब बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं, तो वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने की कसम खाता है। इसे और भी खास बनाने के लिए बहनें अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन के इस खास अवसर को और भी यादगार बनाना चाहती हैं तो आप भी मेहंदी के कुछ नए डिजाइन को अपना सकती हैं। मेहंदी के इन नए डिजाइन को अपने हाथों पर लगाकर आपके हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।

मेेंहदी के कई तरीकों से लगाई जाती है जैसे अरेबियन, राजस्थानी,कलरड,टैटू और चूड़ीदार डिजाइन की। अगर इस बार रक्षाबंधन में आप अपनी सहेलियों या सहकर्मियों से कुछ अलग दिखना चाहतीं हैं तो इसके लिए मेंहदी से शुरुआत किजिए। कुछ खास डिजायनों से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकतीं हैं।

मेहंदी को लेकर भी सभी पसंद अलग-अलग होती है। कोई हथेली से कोहनी तक या उससे उपर तक लगाता है, किसी को सिर्फ हथेली पर ही रचाना पंसद होता है।

कुछ लोग उंगलियों के पोरों को दूर तक भरते हैं तो बहुत सी लड़कियां और महिलाएं उंगलियों के पोरों को खाली छोड़ देती हैं।

me

सिर्फ यही नहीं कोई घनी मेंहदी का दिवाना होता है कुछ अरेबिक साइड लगवातीं हैं। उसमें में लोगों को फूल पत्ती और मोर जैसे पंक्षी जरुर बनवाते हैं।

इसी तरह कुछ लोग भगवान गणेश, तो सावन में शिव शंकर या डमरू और त्रिशूल और तरह के धार्मिक चिन्हों को स्पेशली बनवाते हैं। यहां कुछ मेहंदी की डिजायन है तो आपकी मदद करेंगी।