
स्कूलों में रीति-रिवाज के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
नोएडा। 26 अगस्त 2018 को देशभर में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। वहीं इस दौरान नोएडा में भी इस त्योहार को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। फिर चाहे बात घर की हो या स्कूलों की, हर जगह इस त्योहार को बहनों ने अपने भाईयों को रक्षा का सूत्र (राखी) बांधा।
इसी क्रम में नोएडा स्थित किड्डी क्लाउड प्ले स्कूल में भी नन्हें बच्चों ने रक्षाबंधन के त्योहार को नन्हें हाथों पर राखी बांधकर मनाया। स्कूल कॉर्डिनेटर मनि नंदा ने बताया कि हमें अपने पर्वों को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाना चाहिए। इसी को हमने अपने स्कूल में भी रक्षाबंधन के त्योहार को मनाया। जिसमें बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी।
यह भी पढ़ें : इस Raksha Bandhan पर बहनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन और बसें, जानिए क्या है टाइमिंग
वहीं स्कूल में पढ़ने वाली आराध्या राणा के अभिभावक मनीषा राणा व राहुल राणा ने बताया कि हमें खुशी है कि हमारी बेटी को अभी से स्कूल में इस तरह के पर्वों की जानकारी दी जा रही है। इससे बच्चों को अपने त्योहारों के बारे में जानकारी मिलती है और इस तरह के त्योहारों को लेकर जो स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उनके बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।
इसके साथ ही विश्वभारती नोएडा में भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जहां बच्चों के लिए राखी कॉम्पिटिशन भी रखा गया। जिसमें बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आयुष सिंह व अभिनव सिंह ने बताया कि हमने इस बार स्कूल में राखी कॉम्पिटिशन में भाग लिया है। जो हमने राखी बनाई हैं वह हमारे देश की रक्षा करने वाले फौजियों के लिए भेजी जाएंगी और हम इससे बहुत खुश हैं।
Published on:
26 Aug 2018, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.