19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / कोरोना काल की परवाह किए बिना बिल्डर के खिलाफ लामबंद हुए लोग, जमकर किया प्रदर्शन

कोरोना काल की परवाह किए बिना बिल्डर के खिलाफ लामबंद हुए लोग, जमकर किया प्रदर्शन

सेक्टर 107 ऐसे ही एक सोसाइटी ग्रेट वैल्यू शरणम के लोगों ने करोना काल होने के बावजूद सोसाइटी में जमकर प्रदर्शन किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Sep 2020, 4:56 PM IST

protest.jpg

नोएडा। शहर में दूर से चमचमाती बहुमंजिला इमारतों को देख कर कोई भी मनमुग्ध हो सकता है। लेकिन जब आप इसके पास जाएंगे और यहां रहने वाले लोगों से बात करेंगे, तब आपको पता चलेगा कि वह किन विषम परिस्थितियों में यहां रहने के लिये मजबूर है। नोएडा के सेक्टर 107 ऐसे ही एक सोसाइटी ग्रेट वैल्यू शरणम के लोगों ने करोना काल होने के बावजूद सोसाइटी में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बिल्डर ने लोगों को उनके घर का सपना देख कर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं. लेकिन अब यह हालात हैं कि इन सोसायटी में रहने वाले लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के निवासी अनूप पोखरियाल कहते हैं कि हम लोग 2016 से समस्यों को झेल रहे है। जब हमें मकान मिले थे तब से इनका स्ट्रक्चर बहुत खराब था।अब और बदतर हो गया है। प्लास्टर जगह-जगह से गिर रहा। हम लोग जब वॉक पर जाते हैं सिर पर प्लास्टर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है लेकिन इसकी शिकायत बिल्डर से करने पर उसके कान कान में जूं तक नहीं रेंगती है। बिल्डिंग में जगह-जगह सीपेज है और बिल्डर ने मकान देते समय जो सिक्योरिटी का वादा किया था और उसके पैसे लिए थे वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। कार पार्किंग के स्थान पर छोटी-छोटी पार्किंग में बना दी हैं। ग्रीन एरिया की वाटर प्रूफिंग भी नहीं की गई है। बेसमेंट में सीपेज है जिससे हमारे जान को खतरा है अगर यह बिल्डिंग गिर गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ।

ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के महासचिव प्रशांत का कहना है कि इस कोरोना काल बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे यहां विरोध कर रहे हैं। तो इस इससे पता चलता है कि उनकी समस्या कितनी गंभीर है। हम लोगों को कोरोना वायरस के कारण काफी आर्थिक चोट पहुंची है। इसके बावजूद भी हमसे ढाई रुपए का मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है और अब उसे 3 रुपए 60 पैसे करने का नोटिफिकेशन भेजा गया है। यह एक तालिबान फरमान के समान है। इसके अलावा ग्रेट वैल्यू शरणम में चार से 5 हाजर रेजीडेंट रहते हैं लेकिन मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है क्यों नहीं हो रही है इसके बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

लोगों का कहना था कि लगातार बिल्डर से संपर्क करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी को लेकर सोसाइटी के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसमें बूढ़े बच्चे जवान हर तरह के लोग शामिल थे। इनका यही कहना था कि बिल्डर ने जो झूठे वादे उनसे किए हैं उनसे उनको मुक्ति दिलाई जाए।