2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट लाईव : मुफ्त में खाना देने से किया इनकार, तो दबंगों ने रेस्टोरेंट प्रबंधक को किया लहूलुहान

दबंगों रेस्टोरेंट के प्रबंधक और कर्मचारियों किया जानलेवा हमला, रेस्टोरेंट में की जमकर तोड़फोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 4 Jun 2018, 10:27 AM IST

noida

मारपीट लाईव : मुफ्त में खाना देने से किया इनकार, तो दबंगों ने रेस्टोरेंट प्रबंधक को किया लहुलुहान

नोएडा।यूपी पुलिस भले ही प्रदेश को अपराध मुक्त करन के लिए अपराधियों की धर-पकड़ में लगी हो लेकिन शायद अपराधियों और दबंगों को खाकी का जरा सा भी खौफ नहीं। क्योंकि सूबे के आई टेक सीटी नोएडा से एक बार फिर दबंगों की दबंगई सामने आई है। जहां मुफ्त में खाना को लेकर दबंगों ने रेस्टोरेंट के प्रबंधक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : आज का दिन इन राशियों के लिए है खास, बन रहा धन प्राप्ति का विशेष योग , जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

दरअसल नोएडा के सेक्टर-50 स्थित मार्केट में दबंगों ने मुफ्त में भोजन नहीं देने पर रेस्टोरेंट में घुसकर प्रबंधक समेत कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की, इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी। हाालकि दबंगों की ये सारी हरकत रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ये भी पढ़ें : इस तरह चुटकी भर नमक आपको बना सकता है मालामाल

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर निवासी इमरान अहमद सेक्टर-50 में रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनके रेस्टोरेंट में प्रबंधक मनोज और 10 अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-50 में शराब की दुकान चलाने वाला प्रवीण भारद्वाज वहां पहुंचा। आरोप है कि प्रवीण ने खाना खाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर उसकी प्रबंधक से गाली-गलौज हो गई। इसके बाद देर शाम प्रवीण दोबारा से करीब 14 लोगों के साथ लाठी-डंडे और पिस्टल लेकर रेस्टोरेंट में घुस आया। इसके बाद सभी ने प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद ग्राहकों ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की गई। जाते-जाते आरोपियों में रेस्टोरेंट के बाहर लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

रेस्टोरेंट के प्रबंधक ने एक नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ सेक्टर-49 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : पिता ने किया ये फैसला तो, बेटों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा