13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida News: पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी छंगा घायल

खबर की खास बातें:— 1. बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का किया था प्रयास2. जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल3. हत्या, लूट, डकैती आदि के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 31 Jul 2019, 10:08 AM IST

criminal

Noida News: पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी छंगा घायल

ग्रेटर नॉएडा. सेक्टर ओमीक्रॉन-1 के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अंकित उर्फ़ छंगा घायल हो गया है। पुलिस ने बदमाश अंकित उर्फ़ छंगा को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग में साइट-5 के थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। छंगा पर लूट, हत्या, डकैती जैसे कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, 3 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

यह भी पढ़ें: सेक्टर में चल रहे अवैध पीजी के बंद कमरे में मिला नर्सिंग की छात्रा का शव

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अंकित उर्फ़ छंगा जेतपुर गांव का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के साइट-5 थाना क्षेत्र में आरोपी के आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां अलर्ट हो गई और वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने बाइक सवारों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से छंगा घायल हो गया और जमीन पर जा गिरा। जिसेे इलाज के लिए पुलिस नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: मोदी और योगी की फैन है यह विदेशी महिला, पांच साल की बेटी के साथ कर रही कांवड़ियों की सेवा

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि अंकित पर जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, गैंगस्टर आदि के 6 से अधिक मुकद्दमे दर्ज हैं। यह थाना साइट-5 की एटीएम लूट की घटना मे वांछित चल रहा था। लूट की घटना में शामिल होने पर अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें: RTI में गृह मंत्रालय का खुलासा, पिछले 10 वर्षों में असम राइफल्स के 89 जवान कर चुके हैं खुदखुशी