5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव से हरिद्वार जा रही बोलेरो कार ने साइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत 6 घायल

उन्नाव से हरिद्वार जा रही बोलेरो कार साइकिल सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई।

2 min read
Google source verification
bolero

उन्नाव से हरिद्वार जा रही बोलेरो कार साइकिल सवार को रौंदा, एक की मौत 6 घायल

बिजनौर। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमें लोगों की मौत भी हो जाती है। सरकार व प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाने के बाद भी रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण हर साल हजारों लोग काल के गाल में समा जाते हैं।

यह भी पढ़ें : घर के बाहर खड़ी थी कार, तभी आई स्विफ्ट डिजायर और करने लगे ऐसा काम कि देखकर सभी रह गए दंग

वहीं अब जनपद के स्योहारा मुरादाबाद रोड पर गैस एजंसी के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब उन्नाव से हरिद्वार जा रही बोलेरो कार साइकिल सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। जिससे साइकिल सवार शिव कुमार निवासी अमीनाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला सहित आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा के इस कद्दावर नेता के बारे में बोले देवबंदी उलेमा, 'उनके खून में कांग्रेस है और पूरा घराना कांग्रेसी'

बताया जा रहा हादसा कार चालक की झपकी लगने की वजह से हुआ। शिवकुमार पुत्र खचेडू निवासी अमीनाबाद थाना स्योहारा गैस एजंसी पर गैस सिलेंडर बांटता है। मृतक गैस एजंसी से जा रहा था तभी सामने से कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है दोनों तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बोलेरो सवार सभी लोग उन्नाव के थे, जो हरिद्वार दर्शन करने जा रहे थे।