
साइकिल यात्रा के बाद सपा नेता के इस दावे से भाजपा खेमे में बढ़ी बेचैनी
नोएडा. लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव चिन्ह साइकिल के सहारे आम जनता तक पहुंचने की कवायत शुरू की है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से शुरू हुई सोलह सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा का कमापन दिल्ली के जंतर मंतर पर खत्म होगी। इस के जरिए समाजवादी पार्टी आम आदमी के करीब तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ये साइकिल यात्रा शनिवार को गौतम बुद्ध नगर पहुंची, जहां राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर यात्रा का स्वागत किया और साइकिल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सुरेंद्र नागर का कहना था कि साइकिल यात्रा में जो जनसमर्थन उन्हें मिलना है उसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सपा की सरकार आने वाली है।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और फकीर चंद नागर साइकिल यात्रा का स्वागत करने के लिए साइकिल पर सवार होकर आए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर बरसे। फकीर चंद नागर ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा लगातार सपा सरकार के द्वारा कराए गए कार्यों के रिबन काटकर आम जनता को ***** बना रही है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सपा के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के जरिए अपनी सरकार के वक्त हुए आम को आम जनता को बताने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है और महिलाओं पर अत्याचार की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यानी योगी सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अकिलेश यादव के वक्त किए काम का श्रेय़ लेकर वाह-वाही लूटने का काम कर रही है।
सुरेंद्र नागर का कहना था कि उत्तर प्रदेश में मैट्रो लाने का काम अखिलेश यादव सरकार की सरकार ने किया था। साथ ही जेवर में एयरपोर्ट लाने का कार्य भी अखिलेश यादव के द्वारा किया गया, लेकिन बीजेपी सरकार सभी कार्य को अपना बताकर आम जनता के बीच वाहवाही लूटने का काम कर रही है। सुरेंद्र नागर ने कहा कि 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश और देश से सफाया होने वाला है। इसके साथ ही सुरेंद्रनगर ने कहा कि साइकिल यात्रा में जो जनसमर्थन उन्हें मिलना है। उस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सपा की सरकार आने वाली है।
Published on:
22 Sep 2018, 6:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.