36 सेकंड के इस वीडियो को सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया हुआ है। इस वीडियो में पार्टी ने भाजपा के सकंल्प पत्र को दोहराया है। इसमें 10 मुद्दों पर आधारित वादे लिखे गए हैं। इसमें किसानों की आर्थिक मदद, पुलिस तंत्र में सुधार, 15 मिनट में एंबुलेंस सेवा, 15 मिनट में पुलिस सहायता, हर हाथ को काम का अधिकार, मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट, शिभा मित्रों की न्यायोचित सहायता, महिलाओं की सुरक्षा, गांव-कस्बे-शहर का विकास और अंत में सांस्कृतिक विकास शामिल हैं। सबसे बाद में लिखा हुआ है 'तुम्हारा इंतजार है'। इसके जरिए सपा ने भाजपा पर निशाना साधा है।