सपना चौधरी की आने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' के कुछ सीन भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। पर्द पर उनकी फिल्म "दोस्ती के साइड इफैक्ट्स" का ट्रेलर वीडियो रिलीज हो गया है। पहली बार सपना चौधरी एक्शन रोल प्ले का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें सपना एक आईपीएस अफसर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में सपना के अलावा जुबैर के. खान, विक्रांत आनंद, अंजू जाधव, साई भलाल और नील मोटवानी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।