22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / मतगणना से ठीक पहले सट्टा बाजार का बढ़ा भाव, देश का अगला प्रधानमंत्री तय करते ही भाजपा को झटका!

मतगणना से ठीक पहले सट्टा बाजार का बढ़ा भाव, देश का अगला प्रधानमंत्री तय करते ही भाजपा को झटका!

भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार पर लग रहा है सट्टा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी लग रहा मोटा भाव वेस्ट यूपी में गर्माया सट्टा बाजार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 22 May 2019, 5:02 PM IST

lok

सट्टा बाजार में तय हो गया देश का अगला प्रधानमंत्री, भाजपा को झटका!

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान हो चुका है। अब 23 मई को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। वहींं, सट्टा बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ जहां वेस्ट यूपी में गठबंधन और भाजपा प्रत्याशियों पर बड़ा दांव लग रहा है। वहीं, सट्टा बाजार में इस बार भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पर भाव लग रहा है। मतगणना का समय करीब आते ही सट्टा बाजार में प्रत्यशियों की हार-जीत का भाव बढ़ गया हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले इस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रची गई थी यह बड़ी साजिश

वेस्ट यूपी में गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा में सटोरिये एक्टिव है। बताया जा रहा है कि सट्टा बाजार का अनुमान मुंबई स्थित सटोरियों से जुड़ा हुआ है। सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा को 275 सीटें दे रहा है। वहीं, सहयोगी पार्टियों को 51 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि 2014 में भाजपा को 282 और एनडीए को 336 सीटों मिली थी। इस बार एनडीए को 326 सीट सट्टा बाजार दे रहा है। यानी 10 सीटों का नुकसान एनडीए को होता नजर आ रहा है।

सट्टा बाजार में ये बने प्रधानमंत्री

सट्टा बाजार में भाजपा पर बड़ा दााव लग रहा है। सटोरिये NDA को 326 सीटें दे रहे हैं, जिसके बाद BJP को स्पष्ट बहुमत मिला रहा है। वहीं, भाजपा को 265 से 275 सीटें और सहयोगी दलों को 51 सीटों मिलने के अनुमान पर दाव लगा रहा है।

राहुल की हार-जीत पर भी लगा रहा सट्टा

गठबंधन प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस पार्टी पर भी सट्टा लग रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोटा भाव है। अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी की हार पर सट्टा लगाया जा रहा है।

यह लग रहा भाव

सट्टा बाजार उत्तर प्रदेश में BJP को 50 से 60 सीट दे रहा हैं। अगर कोई सट्टा 55 से अधिक सीटों पर लगा रहा है तो एक रुपये लगाने पर 2 रुपये मिलेंगे। वहीं 55 से कम पर एक रुपये लगाने पर 50 पैसे, 40 या उसे कम पर एक रुपये लगाने पर 25 पैसे का भाव दिया जा रहा है। वेस्ट यूपी के सटोरियों की माने तो मायावती के गृहजनपद की सीट गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, रामपुर पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। वहीं, सटोरियों की पंसद गाजियाबाद लोकसभा सीट भी है। वहीं, इससे पहले सट्टा बाजार में यूपी में प्रत्याशियों की हार जीत पर एक रुपये पर 50 पैसे दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: छोटी बेटी से पिता करता था ये डिमांड, विरोध करने पर बड़ी बेटियों का काट दिया गला

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App