सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री का कहना है कि इस बार सावन 28 जुलाई से शुरु हो रहा है। 30 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। जो कि काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस बार सावन पूरे 30 दिन के लिए होगा। ये संयोग 19 साल बाद बन रहा है। सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। इस दिन व्रत रखने वाले और शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले लोगों के घर सुख-समृद्धि आती है।