26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र ने चुपके से इस हाल में बना ली टीचर की वीडियो तो अचानक पड़ गर्इ अध्यापिका की नजर आैर फिर…

स्कूल प्रबंधन आैर टीचर को लगी जानकारी तो मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Aug 2018, 12:06 PM IST

DEMO PIC

छात्र ने चुपके से इस हाल में बना ली टीचर की वीडियो तो अचानक पड़ गर्इ अध्यापिका की नजर आैर फिर...

नोएडा।हार्इटेक सिटी में स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने क्लास में ही एेसी हरकत कर दी।इसकी जानकारी होने पर पूरा स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया और सूचना तत्काल उसके घर दी गई।जिसका पता चलते ही टीचर्स ने उसके परिजनों को बुला लिया।इतना ही छात्र अचानक ही गायब हो गया।इसके बाद टीचर आैर परिवार ने छात्र के मोबाइल से वीडियो डिलीट कराया।साथ ही छात्र ने टीचर से लेकर परिवार से गलती मानी। इसके बाद उसे घर भेजा गया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पुल के नीचे बनी सड़क को पार कर रहा टैंकर पानी के तेज बहाव में बहा, सभी टैंकर सवार सुरक्षित

चुपके से मां का मोबाइल लेकर गया था छात्र

दरअसल ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में छात्र पढ़ार्इ कर रहा है।रोज की तरह मंगलवार सुबह छात्र स्कूल पहुंचा था।इसदौरान वह अपनी मां का मोबाइल छिपाकर स्कूल ले गया। अपनी मां के मोबाइल से छात्र ने टीचर का क्लास में पढ़ाते हुए वीडियो बना लिया।इसके बाद वह अन्य छात्रों के साथ यह वीडियो देख रहा था।इसी दौरान इसकी जानकारी प्रबंधन आैर टीचर को लग गर्इ। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन एक्शन में आया आैर इसकी सूचना तुरंत उसके घर दे दी।

यह भी पढ़ें-बकरीद के दिन यूपी के इस जिले में नलों से आने लगा खून तो सन्न रह गए लोग

स्कूल से नहीं पहुंचा घर तो मच गया टीचर्स ने किया तलाश

छात्र की शरारत की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने उसके परिजनों को दी।इसके बाद छात्र के दादा स्कूल पहुंच गये।यहां उन्होंने टीचर्स से छात्र की शिकायत सुनते ही उसको दो चपाट लगा दिये।साथ ही घर पहुंचकर सबक सिखाने की बात कही।इसके चलते छुट्टी होने के बाद छात्र अपने घर नहीं पहुंचा।देर रात उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधक से संपर्क किया।यह जानकारी मिलते ही टीचर्स भी दंग रह गये। वहीं छात्र ने टीचर को फोन गलती मानते हुए शर्मिंदगी जतार्इ।उसने बताया कि वह स्कूल के बाद दोस्त के घर आ गया था। इसके बाद स्कूल टीचर ने उसे उसके घर पहुंचाया।