सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दिसंबर 2020 तक जिला जज को इस्लामी शरीयत के हिसाब से बंटवारा कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही ये तय हो सकेगा कि इस संपत्ति में किसको कितना हिस्सा मिलेगा। इसके लिए जिला जज ने दो अधिवक्ताओं को कमिश्नर भी नियुक्त कर दिया है। जिनमें से एक अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल का कहना है कि नवाब खानदान की खासबाग, लक्खी बाग, बेनजीर बाग, नवाब रेलवे स्टेशन समेत अरबों रुपये की संपत्ति रामपुर में मौजूद है। जिसके 16 हिस्सेदार हैं। वहीं 17 वें नंबर पर कस्टोडियन है। वहीं रामपुर के नवाब खानदान से पूर्व सांसद रहीं बेगम नूरबानो का कहना है कि मेहरुन्निशा बेगम शादी के बाद पाकिस्तान चली गईं थीं। अब वह अमेरिका में रहती हैं और एक लंब अर्से से रामपुर नहीं आई हैं।