आम आदमी पार्टी की तरफ से 29 अगस्त को सहारनपुर से नोएडा तक जन अधिकार पद यात्रा का आयोजन किया गया था। जन अधिकार पद यात्रा का समापन 8 सितंबर को हुआ था। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, किसानों की कर्ज माफी, शिक्षामित्रों, स्कूलों में शिक्षा में सुधार, महिला व लड़कियों की सुरक्षा, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया गया। वहीं पद यात्रा के जरिए इन मुद्दो को आम आदमी पार्टी के नेताओं जनता के बीच रखे है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की माने तो बीजेपी ने तमाम मुद्दो पर जनता को मुहैया कराने का दावा किया था।