- जिन श्रमिकों ने जनसुनवाई पोर्टल jansunwai.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कराया है।
— जिन लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैवे अपना विवरण देते हुए तुरंत पंजीकरण कराएं। जो लोग पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उनको दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है।
- ट्रेन से जाने के तिथि, समय, रेलवे स्टेशन का नाम की सूचना चयनित मजदूरों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस से दी जाएगी। वहीं एसएमएस उनकी यात्रा का टिकट के रूप में मान्य होगा।
- श्रमिकों को स्टेशन तक ले जाने के लिए भी एसएमएस किया जाएगा। इसमें स्थान का जिक्र होगा। वहां से बस के माध्यम से श्रमिक स्टेशन तक पहुंचेंगे। बस भी प्रशसन की तरफ से उपलबध होगी। एसएमएस ही बस के टिकट के लिए भी मान्य होगा।
— यदि एमएसएम प्राप्त नहीं होता है तो आपको इंतजार करना होगा। कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एसएमएस के बिना किसी अन्य व्यक्ति को रेल या बस में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
- अन्य बचे श्रमिकों को गौतम बुद्ध नगर से भेजने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसकी सूचना उन्हें आने वाले समय में दी जाएगी।