19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / लोकसभा चुनाव 2019: सपा काट सकती है इस 4 बार के दिग्गज पूर्व मुस्लिम सांसद का टिकट

लोकसभा चुनाव 2019: सपा काट सकती है इस 4 बार के दिग्गज पूर्व मुस्लिम सांसद का टिकट

3 बार सपा और एक बार बसपा से सांसद रह चुका है यह दिग्गज मुस्लिम नेता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:22 PM IST

मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता दिखाई दे रहा है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी जमीन तैयार करनी शुरु कर दी है। इसी के तहत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा एक ओर सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर महागठबंधन की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन न होने की स्थिति में वह अकेले भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन से पहले ही इन सीटों पर सपा के प्रत्याशी तय!

अपनी इस तैयारी के मद्देनजर उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन सीटों पर फोकस करना शुरु किया है जिन पर पूर्व में उसका कब्जा रह चुका है। लेकिन इस तैयारी के बीच ऐसी खबर है कि इस बार महागठबंधन होने की स्थिति उसके कुछ बड़े नेता टिकट से भी वंचित रह सकते हैं। इनमें जो सबसे बड़ा नाम सामने आ रहा है चार बार सांसद रहे कद्दावर मुस्लिम नेता डॉ. शफीकुर्ररहमान बर्क का। दरअसल डॉ. शफीकुर्ररहमान बर्क मुरादाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर तीन बार सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-2009 के बाद इस सीट पर कांग्रेस फिर से इस स्टार पर लगाने जा रही दांव!

इसके अलावा जब 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भाजपा से नाराज चल रहे कल्याण सिंह से हाथ मिला लिया था, तब बर्क ने सपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। बसपा में शामिल होते ही उन्हें मायावती ने संभल लोकसभा सीट बसपा प्रत्याशी घोषित किया था और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करते हुए सपा प्रत्याशी इकबाल महमूद को करारी शिकस्त दी थी। फिर 2014 का लोकसभा चुनाव आते-आते एक बार फिर सपा नेता आजम खान के दखल से उन्होंने सपा में वापसी की। उसके सपा ने उन्हें संभल लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन मोदी लहर में उन्हें भाजपा के सत्यपाल सैनी से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी देखें-दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास गंदगी

अब एक बार फिर जब 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक है तो संभल लोकसभा सीट फिर चर्चा में है। दरअसल इस बार संभल लोकसभा सीट से सपा के वरिष्ठ नेता प्रो रामगोपाल यादव का टिकट लगभग फाइनल है। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि महागठबंधन होने की स्थिति मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना दावा ठोंकेगी, क्योंकि 2009 इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। ऐसे में सपा अगर मुरादाबाद सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देती है तो शफीकुर्र रहमान बर्क का टिकट कटना तय है। इससे चार बार सांसद रहे एक बड़े मुस्लिम नेता का संसद पहुंचना मुश्किल हो सकता है।