1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग के बाद गृह मंत्रालय ने भी दी चेतावनी, आज इन शहरों में जताई तबाही की आशंका

नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर व आसपास के शहरों में आंंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 May 2018, 5:46 PM IST

storm

नोएडा। बुधवार को वेस्ट यूपी समेत देशभर के विभिन्न इलाकों में आए तेज आंधी तूफाने के बाद एक बार फिर मौसम विभाग और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आज मौसम करवट ले सकता है।

यह भी देखें : पुलिस चौकी से चंद कदमों दूर हो गया ऐसा कांड कि चौकी इंचार्ज हुआ सस्पेंड

जिसके चलते इन शहरों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा, खुर्जा बुलंदशहर समेत कई शहरों में आंधू तूफान आ सकता है। जिसके चलते लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें : 2012 के बाद तबाही की भविष्यवाणी एक बार फिर साबित हुई गलत, जारी हुई थी ये चेतवानी

गौरतलब है कि 2 मई को वेस्ट यूपी में आंधू तूफान के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल भी हुए। वहीं इससे लाखों का नुकसान भी हुआ। जिसके बाद सभी जिलों में प्रशासन द्वारा लोगों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिससे की किसी तरह की हानि न हो। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा भी लोगों को इसकी जानकारी दी गई कि तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है। इसलिए इस स्थिति में बाहर न निलके।

यह भी पढ़ें : 1000 और 500 के नोट के बाद अब 100 रुपये के इन नोटों की हो सकती है नोटबंदी

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा वेस्ट यूपी के कई जिलों मे 5 मई को भी आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई थी। हालांकि इस दिन मौसम में किसी तरह का परिवर्तन देखने को नहीं मिला। लेकिन अब फिर से मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि 6 से आठ मई तक मौसम करवट ले सकता है और ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के कई शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।