ठेली पटरी वालों ने कहा कि नोएडा के सेक्टर 37 व 18 समेत अलग अलग जगहों पर हमारी दुकानें चल रही थी, जिससे सैकड़ों लोगों के परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। लेकिन अब नोएडा पुलिस ने शहर के चौड़ा, मोरना, निठारी, भंगेल, बरौला, सदरपुर, आदि जगह पर लगी ठेली-पटरी पर रोजगार करने वाले दुकानों को बंद करवा दिया है। इसी वजह से गुस्साए ठेली पटरी व्यापारियों ने सेक्टर 38 में धरना प्रदर्शन कर , प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। और अपनी मागें पूरी कराने की गुहार लगार्इ।