2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र ने भाजपा विधायक बन एसपी सिटी को किया फोन

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक छात्र ने भाजपा विधायक बनकर एसपी सिटी को फोन कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 May 2018, 7:31 PM IST

call

ग्रेटर नोएडा। अक्सर आप सुनते होंगे की अधिकारियों को नेताओं के नाम से फर्जी कॉल कर ठेके आदि जारी करने का दबाव बनाया जाता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक छात्र ने दोस्ती निभाते हुए भाजपा विधायक बनकर एसपी सिटी को फोन कर दिया।

यह भी पढ़ें : कार के अंदर छूट जाए चाबी तो इन ट्रिक से एक मिनट में दरवाजे करें अनलॉक

दरअसल, ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने दोस्त की मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए भाजपा विधायक बनकर नोएडा एसपी सिटी को फोन कर दिया। हालांकि इस काम में वह नाकाम रहा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : रात में 28 साल के लड़के से मिलने आई 45 साल की महिला, पड़ोसी ने कमरे में देखा तो निकल गई चीख

क्या है पूरा मामला

सेक्टर-20 थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि दादरी विधानसभा से भाजपा विधायक तेजपाल नागर के पुत्र ने सोमवार रात एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को दादरी विधायक बताकर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह को फोन किया और पुलिस की हिरासत से मोटरसाइकिल छोड़ने को कहा।

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव की सबसे अमीर प्रत्याशी ने बताया, ‘इस तरह चुनाव में भाजपा की ही होगी जीत’

नागपुर निवासी युवक हिरसत में

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जब कॉल डिटेल निकाली गई तो फोन महाराष्ट्र के नागपुर निवासी पीयूष कुमार का निकला जो कि ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने नूरपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

दोस्त की मोटरसाइकिल पुलिस सीज की

पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके दोस्त की मोटसाइकिल सीज कर ली थी। जिसे छुड़ाने के लिए ही उसने दादरी विधायक बनकर एसपी सिटी को फोन किया।