जानकारी के अनुसार, एसएसपी वैभव कृष्ण को सेक्टर चाई-4 स्थित एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। एसएसपी के निेर्देश पर कासना कोतवाली प्रभारी सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम श्वेताभ पांडे ने छापेमारी की। यहां मौके से पुलिस ने 2700 बोतल अवैध शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने मौके से शराब तस्कर संजय भाटी को गिरफ्तार किया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान संजय भाटी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।