दरअसल, मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुनील राठी द्वारा जांच प्रभावित न हो इसके लिए शासनादेश के बाद उसकी जेल बदलने का फैसला किया गया। जिसके बाद शुक्रवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया गया। उसकी सुरक्षा में दो इंस्पेक्टर, दो दरोगा, चार हेड कॉंस्टेबल और 11 कांस्टेबल तैनात थे। उसे फतेहगढ़ ले जाते समय पुलिस मेरठ कैंट से गुजरी। बताया जा रहा है कि जिस वाहन में सुनील राठी था वह यहां करीब तीन मिनट तक रुकी और उसने किसी व्यक्ति से बातचीत। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर वह व्यक्ति कौन था जिससे राठी ने बात की।